नई दिल्ली / 16 अक्टूबर को होगा बिहार और उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव: चुनाव आयोग

Live Hindustan : Sep 26, 2019, 03:19 PM
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान गुरुवार को कर दिया। बिहार और उत्तर प्रदेश से खाली हुईं दो सीटों पर चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे।

राज्यसभा की ये दोनों सीटें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और राम जेठमलानी के निधन के बाद खाली हुईं हैं। मालूम हो कि अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। वहीं, राम जेठमलानी ने आठ सितंबर को अंतिम सांस ली थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER