रांची / चेन्नई में सड़क हादसे में झारखंड निवासी आठ मजदूरों की मौत, कई घायल

Dainik Bhaskar : Jul 18, 2019, 05:48 PM
चतरा. सदर थाना क्षेत्र के आठ मजदूरों की चेन्नई में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी मजदूर बिजली के काम को लेकर चेन्नई में काम करने गए थे। सुबह सभी मजदूर निर्माण स्थल पर जा रहे थे तभी इनके पिकअप वैन को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना के बाद मृतकों के गांव में मौतम का माहौल है। हादसे में कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं जिनका इलाज वहां के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

सुबह तीन बजे की है घटना

मरनेवालों में ऊंटा गांव के सिकेंद्र भुईयां, राजू भुईयां, मनोज रजक, कारू रजक व मदन भुईयां, मंगरदाहा गांव के अनूज भुईयां व अशोक रजक और टंडवा गांव के चमन रजक शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, चेन्नई में एक बिजली कंपनी टावर लगवा रही है। सभी मजदूर शिफ्ट के हिसाब से काम करते थे। सुबह सभी मजदूर सुबह करीब तीन बजे पिकअप वैन से साइट पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके पिकअप वैन की सामने से आ रही यात्री बस से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में झारखंड के चतरा निवासी आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER