प्रदेश में कोरोना प्रचंड होता जा रहा है। सोमवार को 1134 रोगी मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है। लगातार तीसरा दिन है, जब 1100 से ज्यादा मरीज मिले। रविवार को 1132, शनिवार को 1120 मिले थे। कुल मरीज 37,564 हो गए हैं। प्रदेश में 9 मौतें भी हुईं। इनमें बीकानेर के 4, अजमेर के 3 व भरतपुर के 2 हैं। मृतकों का आंकड़ा 633 हो गया।
अलवर में सर्वाधिक 247 व जोधपुर में 184 पॉजिटिव आए। पहली बार भर्ती रोगियों की संख्या 10 हजार पार जाकर 10,097 हो गई। ठीक होने वाले रोगी भी 26,834 हो गए। हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में एक जज के सचिव समेत 4 न्यायिक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
जयपुर में 80 नए संक्रमित, कोई मौत नहीं
कहां कितने रोगी मिले
जिला | रोगी |
अलवर | 247 |
जोधपुर | 184 |
जयपुर | 80 |
अजमेर | 79 |
कोटा | 65 |
राजसमंद | 44 |
पाली | 43 |
सिरोही | 42 |
बाड़मेर | 39 |
नागौर | 38 |
झुंझुनूं | 36 |
सीकर | 33 |
भीलवाड़ा | 26 |
जालौर | 23 |
उदयपुर | 22 |
बूंदी | 19 |
श्रीगंगानगर | 16 |
धौलपुर | 14 |
भरतपुर | 12 |
बीकानेर | 11 |
बांसवाड़ा | 10 |
हनुमानगढ़ | 9 |
चूरू | 9 |
टोंक | 8 |
चित्तौड़गढ़ | 7 |
दौसा | 6 |
बारां | 6 |
करौली | 4 |
सवाई माधोपुर | 2 |