COVID-19 Update / हरियाणा में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले 3440 नए मरीज, 16 की मौत

Zoom News : Apr 12, 2021, 06:58 AM
चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में कोरोना (Corona) का कहर लगातार जारी है। हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 3440 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोनै से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1896 लोग कोरोना से ठीक भी हुये हैं। नये आकंड़ो के अनुसार हरियाणा में अब कोरोना के कुल मामले 3,16,881 हो गये हैं। वहीं कुल रिकवरी: 2,92,632 दर् की गई हैं। कोरोना से अभी तक 3268 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 20,981 हैं।

हरियाणा में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुये मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्राइमरी और मिडल स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया है।

रविवार को देश के चार राज्यों में मरीजों की संख्या के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गये हैं। देश के चार राज्यों में एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस मिले हैं। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी और मध्यप्रदेश शामिल हैं। महाराष्ट्र में पहली बार यह संख्या 63 हजार के पार चली गई। यहां 63,294 संक्रमित मिले। प्रदेश में 349 मौतें हुई हैं।

दिल्ली और यूपी में भी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां हर दिन के साथ नए केस मिलने का रिकॉर्ड बन रहा है। रविवार को दिल्ली में 10,774 केस मिले हैं। 48 मरीजों की मौत हो गई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 15,353 नए मामले सामने आए हैं। 67 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। मध्यप्रदेश में 5,939 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कर्नाटक में 10,250, केरल में 6,986 और तमिलनाडु में 6,618 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER