COVID-19 Update / दिल्ली में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ रहा, पिछले 24 घंटे में आये 19,133 नए मामले, 335 की मौत

Zoom News : May 06, 2021, 05:03 PM
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट अब दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है। दिल्ली के लिए यह एक अच्छी बात है। लेकिन चिंता की बात यह है कि  मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो पा रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना से मरीजों की जान जा रही है। बृहस्पतिवार को भी पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना की वजह से 335 लोगों की जान चली गई। वहीं, पॉजिटिव मरीजों की तुलना में रिकवर्ड करने वालों की संख्या ज्यादा रिकॉर्ड की गई।

दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को जहां 19,133 पॉजिटिव मामले रिकॉर्ड किए गए। वहीं रिकवर्ड/ डिस्चार्ज/माइग्रेट करने वालों की संख्या 20,028 रिकॉर्ड की गई। पॉजिटिविटी रेट भी बृहस्पतिवार को 24।29 % रिकॉर्ड किया गया जाेकि बुधवार को 26।37 % और मंगलवार को 26।73 % रिकॉर्ड किया गया था।  पिछले 24 घंटे में 78,780 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

मंगलवार को जहां 338 लोगों की मौत हुई थी। वहीं बुधवार को यह आंकड़ा 311 दर्ज किया गया था। आज यह पढ़कर फिर 335 रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 91,859 हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकवरी रेट अच्छा होने से अब दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 91,859 से घटकर 90,629 हो गई है। वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 18,063 से बढ़कर 18,398 पहुंच गई है। इसके चलते दिल्ली में मृत्यु दर 1.44% से बढ़कर 1.45% हो गई है।

वहीं, समग्र पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह दिल्ली में 7।16 % से बढ़कर 7।27 फीसदी हो गया है। अब तक समग्र पॉजिटिव केस की बात करें तो यह 12,73,035 को पार कर गया है। वहीं रिकवर्ड करने वालों की संख्या भी 11,64,008 हो चुकी है।

होम आइसोलेशन में 50,070 मरीजों की संख्या बढ़कर 50,562 हो गई है। पिछले 24 घंटे में जहां 78,780 लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाया है। अब तक कुल 1,75,97,532 टेस्ट किए जा चुके हैं।

बताते चलें कि बृहस्पतिवार को भी पिछले 24 घंटे में 68,205 लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज दिए गए। इनमें पहली डोज वालों की संख्या 56,857 रिकॉर्ड की गई। वहीं 11,348 को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। अब तक पहली डोज लेने वालों की संख्या 27,76,649 हो चुकी है। वहीं, दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा 7,75,388 हो चुका है। अब तक 35,52,037 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER