देश / Corona: भारत में रिकवरी रेट 59%; अमेरिका से बेहतर, पर इन देशों से बहुत पीछे

News18 : Jun 30, 2020, 09:02 AM
नई दिल्ली। साल 2020 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस भी बढ़ते जा रहे हैं। साल के इन छह महीनों में 5.06 लाख लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। महज जून में ही कोविड-19 (Covid-19) के 38 लाख नए केस आए। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सब कुछ निराशाजनक ही है। कोरोना के बढ़ते केस के बीच एक राहतभरी खबर यह है कि इस वायरस का रिकवरी रेट (Covid-19 Recovery Rate) लगातार सुधर रहा है। अब तक दुनिया में 56 लाख लोग इस महामारी को हरा चुके हैं। भारत (India) के लिहाज से और अच्छी बात यह है कि हमारे देश में रिकवरी रेट दुनिया की औसत से भी बेहतर है।

दुनिया में अब तक 1.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वर्डोमीटर के मुताबिक इनमें से 56.10 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। यानी दुनिया में औसत रिकवरी रेट 54.28% है। दुनिया में फिलहाल करीब 42.16 लाख एक्टिव केस हैं। जबकि, 5.06 लाख लोग इस वायरस का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं। दुनिया में सबसे अधिक लोग अमेरिका में रिकवर हुए हैं। इस देश में 11 लाख लोग कोरोना से संक्रमित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, यहां का रिकवरी रेट (41.43%) दुनिया से काफी कम है।


भारत उम्मीद जगाता है

वर्डोमीटर के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से अब तक 335,210 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में सोमवार देर रात तक कोरोना के कुल केस 567,199 थे। यानी, देश में कोरोना से रिकवरी रेट 59।00% है। यह दुनिया की औसत से करीब 5% से ज्यादा है। रिकवरी रेट से जुड़े 7 Facts नीचे दिए गए हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में रिकवर हुए हैं। इसके बाद ब्राजील, रूस, भारत और चिली क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।

अमेरिका में 11 लाख और ब्राजील में 7।33 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। हालांकि, अमेरिका (41।43%) और ब्राजील (54।25%) में भारत (59।00%) से कम रिकवरी रेट है।

 रूस में 4।03 लाख और चिली में 2।36 लाख लोग कोरोना के संक्रमण से उबर चुके हैं। इन दोनों देशों में भारत से बेहतर रिकवरी रेट है। रूस में 62।92% और चिली में 85।56% रिकवरी रेट है।

दुनिया में 14 देश ऐसे हैं, जहां एक लाख से अधिक लोग रिकवर हो चुके हैं। इनमें अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत, चिली, इटली, ईरान, जर्मनी, तुर्की, पेरू, सऊदी अरब, मैक्सिको, ब्रिटेन और स्पेन शामिल हैं।

 एक लाख लोगों की रिकवरी वाले 14 देशों में अमेरिका और ब्राजील को छोड़कर बाकी सबका रिकवरी रेट भारत से बेहतर है। हालांकि, ब्रिटेन और स्पेन कुछ दिनों से रिकवरी रेट वाले आंकड़े सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा लोगों के रिकवर होने के मामले में टॉप-100 में शामिल देशों में 60 की रिकवरी रेट 60% से ज्यादा है। यानी, इन देशों का रिकवरी रेट भारत से अच्छा है।

अमेरिका और ब्राजील के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों का रिकवरी रेट भारत से कम है। अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, बेल्जियम, मिस्र का रिकवरी रेट भी भारत से कम है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER