Coronavirus Updates / वैक्सीन नहीं मिली तो 2021 तक भारत में हर दिन 2.87 लाख केस आएंगे

Zoom News : Jul 08, 2020, 10:08 PM

मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( Massachusetts Institute of Technology-MIT) के रिसर्चर के मुताबिक, Covid-19 का सबसे बुरा दौर अभी आना बाकी है। रिसर्चर ने कहा है कि अगर कोरोनावायरस की कोई दवा और वैक्सीन नहीं बनी तो  इंडिया में कोरोनावायरस के मामलों में भारी तेजी आ सकती है। स्टडी के मुताबिक, भारत कोरोनावायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश बन सकता है। इतना ही नहीं 2021 की सर्दियां आने तक भारत में हर दिन 2.87 लाख केस आ सकते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज / एसटीएफ ने विकास दुबे की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है

MIT की यह स्टडी अमेरिका के स्लोएन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हाज़ीर रहमानदाद, TY लिम और जॉन स्टरमैन ने मिलकर किया है। इनकी स्टडी के मुताबिक, 2021 का सर्दियों तक अमेरिका में हर दिन 95,400 केस आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में हर दिन 20,600, ईरान में 17,000, इंडोनेशिया में 13,200, UK में 4200, नाइजीरिया में 4000, तुर्की में 4,000, फ्रांस में हर दिन 3300 और जर्मनी में 3000 केस आ सकते हैं। 


लाइव मिंट के मुताबिक, इसस्टडी की मानें तो  2021 की सर्दियों तक दुनिया भर में 24.9 करोड़ लोग कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हो सकते हैं। जबकि 17.5 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER