IPL 2020 / CSK के कप्तान धोनी का 'न्यू लुक' सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Zee News : Sep 20, 2020, 06:45 AM
नई दिल्ली: लंबे समय बाद आईपीएल (IPL 2020) के 13वें का आगाज हो गया है। इस आईपीएल का उद्धघाटन मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK vs MI) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। इस बीच सबको इंतजार था 437 दिनों बाद मैदान पर वापसी कर रहे भारत के पूर्व और सीएसके के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का। ऐसे में जैसी ही माही मैदान पर आईपीएल के ओपनिंग मैच के लिए जैसे ही टॉस के लिए मैदान पर आए, वैसी ही वह अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। 

नए अवतार में नजर आए धोनी

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी लगभग 14 महीने बाद कोई क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। क्रिकेट फैन्स को धोनी की वापसी का इतंजार बेसब्री से था। इस बीच जब माही लंबे वक्त बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटे तो वह एक नए लुक में दिखाई दिए। दरअसल आईपीएल 13 के पहले मैच के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के कप्तान के तौर पर टॉस करने मैदान पर आए तो वह अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। एक ट्वीटर यूजर ने धोनी की लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वहीं नए स्टाइलिश दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर माही के यह नए अवतार वाली तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। धोनी अक्सर अपने लुक लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। मालूम हो साल 2004 में जब धोनी टीम इंडिया में आए थे, उस दौरान वह अपने लंबे बालों के लिए फेमस हुए थे।


लंबे समय बाद मैदान पर हुई धोनी की वापसी

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी क्रिकेट मैच साल 2019 के विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड के विरुद्ध हुए सेमीफाइनल मैच के रूप में खेला था। उसके बाद से लगभग 14 महीने यानी 437 दिनों के बाद धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। ऐसे में माही को लेकर सभी क्रिकेट का लंबा इंतजार आईपीएल 2020 के ओपनिंग मैच के दौरान खत्म हो गया है। मालूम हो चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 13 के पहले मैच में सीएसके के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER