Sports / धोनी को लेकर CSK का बड़ा खुलासा, बताया- कब तक खेलते रहेंगे IPL

Zoom News : Jul 08, 2021, 04:01 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा खुलासा किया है।  चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने साफ किया है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कितने साल और IPL खेलेंगे। 


धोनी को लेकर CSK का बड़ा खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के CEO काशी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा खुलसा किया है। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी अभी भी पूरी तरह फिट हैं और वह चेन्नई के लिए दो साल तक और IPL खेल सकते हैं।


धोनी इतने साल तक खेलेंगे IPL 

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए एक या दो साल तक और IPL खेल सकते हैं। वह पूरी तरह से फिट हैं।


धोनी बहुत बड़े खिलाड़ी 

CSK के CEO ने कहा, 'मुझे कोई कारण समझ नहीं आता कि धोनी खेलना क्यों बंद कर दें। जहां तक हमें लगता है एमएस धोनी (MS Dhoni) ने CSK के लिए जो किया है, हम उससे बेहद खुश हैं। एक कप्तान के तौर पर वह टीम के साथ बने रहेंगे और हमें लगता है कि वह अभी भी कप्तानी में बेहतरीन हैं और खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन करवा सकते हैं। वह अभी भी टीम के लिए एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।


40 वर्ष के हो गए धोनी

बता दें कि धोनी 40 वर्ष के हो गए हैं और चेन्नई के सीईओ ने बताया कि वह आगे भी चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे। IPL 2021 के बाद होने वाले मेगा ऑक्शन में भी उनको रिटेन किया जा सकता है। कुछ सालों तक क्रिकेट फैन्स को आईपीएल में धोनी खेलते हुए दिखाई देंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER