ईटानगर / दर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम के घर में तोड़फोड़ की, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत के बाद हिंसा

Dainik Bhaskar : Feb 24, 2019, 07:04 PM
ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री चाउना मेन के निजी आवास और डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में तोड़फोड़ की। छह समुदायों को स्थाई निवास प्रमाण दिए जाने की सिफारिशों के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे हैं। शुक्रवार को पुलिस फायरिंग में जख्मी युवक ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए और शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आईटीबीपी की छह कंपनियां तैनात की गईं।

शनिवार को पथराव में 35 लोग जख्मी हुए थे

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और फायर स्टेशन को निशाना बनाया। सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और रास्ते में खड़े वाहनों में आग लगाई। भीड़ ने रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया। इसके चलते सैकड़ों यात्री स्टेशन पर फंसे रहे। शनिवार को भीड़ के पथराव में 24 पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग जख्मी हो गए थे। इसके बाद सेना ने ईटानगर और नाहरलागुन में फ्लैग मार्च भी किया था। यहां एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER