बालोद / देवर-भाभी के बीच चला रहा प्यार बना मौत खेल, पढ़कर रूह काँप उठेगी

Dainik Bhaskar : Nov 10, 2019, 03:15 PM
बालोद |  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देवर-भाभी के बीच चला रहा प्यार मौत पर जाकर खत्म हो गया। युवक ने बांध ले जाकर पहले महिला को पानी में डुबाकर मौत के घाट उतारा फिर घसीटकर सुनसान जगह पर ले जाकर, खुद भी फांसी लगा ली। शनिवार सुबह दोनों की लाश मिली। घटना जिले के नलकसा गांव की है। अब मृतक नीलकंठ धीमर  और उसकी भाभी तामेश्वरी धीमर के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस हादसे के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। 

बदनामी के डर से उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक अवैध रिश्ता होने की वजह से मृतक ने यह कदम उठाया। बदनामी के डर से अपराध करने पर मजबूर कर दिया। इस मामले में डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य अधिकारी एनके ठाकुर ने बताया कि पहले तो महिला को पानी मे डूबाकर मारा गया। उसके बाद घसीट कर खेत तक लाया गया।

मृतक नीलकंठ धीमर, महिला के पति का चचेरा भाई है। उसका महिला के घर आना जाना था। जानकारी के मुताबिक इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो चुका था। महिला को मारने के बाद नीलकंठ ने भी खुद की जिंदगी खत्म कर ली। महामाया थाना के प्रभारी ने बताया कि दोनों के ही परिवार के लोगों के बयानों के बाद स्थिति या घटना के कारण और साफ होंगे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER