News18 : Dec 18, 2019, 10:51 AM
मुंबई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक विश ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने पूरी कर दी है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर कौन सी ऐसी विश दीपिका की थी, जो पूरी हो गई है। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन बॉलीवुड (Bollywood) के बड़े कलाकारों में से एक है। लेकिन कभी दोनों ने एक साथ अपनी अदाकरी के जलवे नहीं दिखाए। लेकिन दोनों के फैंस इन्हें साथ में देखना चाहते हैं। हाल ही में दोनों की एक सेल्फी वायरल हुई थी, इस सेल्फी में दीपिका और रितिक को एक साथ फैन्स इस कदर उत्साहित हो गए कि उन्हें एक साथ फिल्म में कास्ट किए जाने की डिमांड करने लगे। लेकिन यहां विश फैंस की नहीं दीपिका की पूरी हुई हैं।दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक दीपिका को केक खिलाते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो के दौरान दीपिका आराम से ऋतिक के हाथों से केक खाती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका इस मोमेंट को एन्जॉय कर रही है। दोनों के बीच इस दौरान कुछ बातें भी होती है। ऋतिक केक को खाने के बाद दीपिका से केक की तारीफ भी करते हैं। फैंस को दोनों सितारों का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
ॉ
deepikascupcakes नाम से एक इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन भी लिखा है। आपको बता दें दीपिका ने ऋतिक की हाल ही में आई वॉर की तारीफ करते समय चॉकलेट का जिक्र किया था। दोनों हाल ही में रोहिणी अय्यर के घर पर एक पार्टी में मिले, जहां उनकी ये इच्छा पूरी हुई।
deepikascupcakes नाम से एक इंस्टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन भी लिखा है। आपको बता दें दीपिका ने ऋतिक की हाल ही में आई वॉर की तारीफ करते समय चॉकलेट का जिक्र किया था। दोनों हाल ही में रोहिणी अय्यर के घर पर एक पार्टी में मिले, जहां उनकी ये इच्छा पूरी हुई।
वीडियो को देख कई फैंस दीपिका और ऋतिक को एक फिल्म में साथ देखने की डिमांड भी कर रहे हैं। दीपिका और रितिक ने अभी तक किसी भी प्रॉजेक्ट में एक-साथ काम नहीं किया है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि निर्माता-निर्देशकों का ध्यान दीपिका और रितिक की इस नई जोड़ी पर जाता है या नहीं।दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि अमिताभ बच्चन-हेमा मालिनी की इस सुपरहिट फिल्म 'सत्ता पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक लीड एक्टर के तौर पर नजर आ सकते हैं। इस मूवी की लीड एक्ट्रेस के लिए अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। लेकिन रोल किसको मिला है इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।