बॉलीवुड / रणबीर कपूर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहती हैं दीपिका, भड़क गए थे....

News18 : May 25, 2020, 02:23 PM
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक पुराना बयान अचानक से सुर्खियां बटोर रहा है। असल में ये दिन पुरानी मेमोरी के याद करने के चल रहे हैं। लॉकडाउन में घर बैठे कई एक्टर-एक्ट्रेसेज ने अपने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं तो किसी ने पुरानी कहानियां सुनाईं। ऐसे में दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करने की बात पर अचानक से मीडिया में खबरें बन रही हैं। बॉलीवुड लाइफ ने उस घटना के बारे में एक खबर प्रकाशित की है।

इसमें बताया गया है कि टीवी जगत के मशहूर शो 'कॉफी विद करन' में एक बार सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ गई थीं। सोनम को लेकर ये कहा जाता रहा है कि 'सांवरिया' के वक्त रणबीर के साथ उनका अफेयर था। जबकि दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर की बात को दोनों ही सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।

अब ये दोनों ही महिलाएं रणबीर कपूर की जिंदगी से जा चुकी हैं। दोनों ने ही शादी कर के अपना घर बसा लिया है। लेकिन दोनों ही मौके-बेमौके रणबीर कपूर से जुड़ी बातों पर जवाब दिया करती हैं। ऐसे ही कॉफी विद करन में जब रैपिड फायर के दौरान दीपिका से पूछा गया कि वो रणबीर कपूर को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया 'कंडोम का पैकेट।'

बाद में इस पर सफाई देते हुए भी उन्होंने कहा कि वो रणबीर को इसलिए कंडोम का पैकेट देना चाहती हैं कि क्योंकि वो कंडोम का इस्तेमाल बहुत करते हैं। बाद में जब उन्हें रणबीर को एक सलाह देने के लिए कहा गया तो उन्होंने रणबीर को कंडोम के ब्रांड का ऐड करने की सलाह दे डाली। इस मसले पर रणबीर ने कभी कुछ नहीं कहा लेकिन ऋषि कपूर भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि दोनों अभिने‌त्रियों को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। उन लोगों के बयानों से उनकी क्लास का पता चलता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER