Bollywood / दीपिका पादुकोण ने अपने हबी को बेहद ही खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Zoom News : Jul 07, 2020, 05:34 PM
By News Helpline – Mumbai | बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोमवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। जिस तरह हर किसी के लिए जन्मदिन का दिन बहुत ही खास होता है वैसे ही रणवीर सिंह के लिए भी ये दिन बहुत ही स्पेशल है। और रणवीर के इस दिन को और खास बनाने के लिए उनके फैंस और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

पत्नी दीपिका ने भी अपने पति के इस खास दिन को और भी खूबसूरत बना दिया। बता दें दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को एक बहुत ही खास मैसेज लिख कर बर्थडे की विशेज दी है। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। 

इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा कि, "मेरी जिंदगी के रोशनी हो। मेरे यूनिवर्स का तुम ही सेंटर हो। तुम्हारी अच्छी हेल्थ और शांति की कामना करती हूं। बाकी मैं आपको खुद ही बताउंगी। आई लव यू।"

फोटो की बात करें तो फोटो में दोनों हसते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने हाथों में ड्रिंक्स पकड़ी हुई है। दोनों की इस कैंडिड फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है, और इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस और यूजर रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

बता दें दोनों रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी फ़िल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके है। दोनों की जोड़ी को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। फैंस इन्हें #दीपवीर के नाम से भी बुलाते है। हालांकि, अब दोनों ही कबीर ख़ान की अपकमिंग फ़िल्म "83" में साथ नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म अब तक रिलीज़ हो जाती, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज़ डेट में रुकावट आयी। 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER