धर्म चक्र दिवस / पीएम मोदी आज देंगे वीडियो संदेश, राष्ट्रपति करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

AMAR UJALA : Jul 04, 2020, 09:28 AM
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आषाढ़ पूर्णिमा/गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के उपदेशों और उनके द्वारा दिखाए गए अष्टमार्ग पर चलने पर विशेष जोर देते हुए एक वीडियो संदेश जारी करेंगे। जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन से धर्म चक्र दिवस का उद्घाटन करेंगे।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) 4 जुलाई, 2020 को धर्म चक्र दिवस के रूप में आषाढ़ पूर्णिमा मनाएगा। यह दिवस उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट वर्तमान समय के सारनाथ में ऋषिपत्तन स्थित हिरण उद्यान में आज ही के दिन महात्मा बुद्ध द्वारा अपने प्रथम पांच तपस्वी शिष्यों को दिए गए ‘प्रथम उपदेश’ को ध्यान में रखकर मनाया जाता है।

यह दिन दुनिया भर के बौद्धों द्वारा धर्म चक्र प्रवर्तन या ‘धर्म के चक्र के घूमने’ के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन बौद्धों और हिंदुओं दोनों ही के द्वारा अपने-अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में भी मनाया जाता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER