स्पोर्ट्स / पहले टीम से बाहर अब धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर, 2 खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन

Dainik Bhaskar : Jan 16, 2020, 02:47 PM
खेल डेस्क | बीसीसीआई ने गुरुवार को खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। धोनी को पिछले साल ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इस साल विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को ही बोर्ड ने ए प्लस ग्रेड में रखा गया है। पिछले साल भी ये तीनों खिलाड़ी ए प्लस ग्रेड में थे। इस साल बोर्ड ने 27 खिलाड़ियों से करार किया है।

2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नए चेहरे

बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।

2 खिलाड़ियों को प्रमोशन मिला

रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है। 

A+ ग्रेड में कोहली समेत तीन खिलाड़ी 

A ग्रेड में राहुल, धवन समेत 11 खिलाड़ी

B ग्रेड में मयंक अग्रवाल नया चेहरा

C ग्रेड में 8 खिलाड़ी, इनमें से 5 नए  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER