देश / ट्विटर पर फिर ट्रेंड होने लगा #dhoniretires, साक्षी धोनी ने सामने आकर बताई सच्चाई

News18 : May 28, 2020, 04:27 PM
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  पिछले लगभग एक साल से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंग्लैंड (England) में साल 2019 में हुए वर्ल्ड के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं। इस बीच उनके रिटायरमेंट को लेकर लगातार चर्चा चलती रहती है। हालांकि धोनी (MS Dhoni) ने खुद इसके बारे में कुछ नहीं कहा है। एक बाऱ फिर बुधवार को सोशल मीडिया पर #dhoniretires ट्रेंड करने लगा। फैंस धोनी को शुभकामनाएं देने लगे ऐसे में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को जवाब देने आगे पड़ा।



साक्षी धोनी ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर #dhoniretires ट्रेंड देखकर साक्षी खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने ट्वीट किया, यह केवल अफवाह है। मैं जानती हूं कि सॉकडाउन में लोग मानसिक तौर पर परेशान हैं। ' हालांकि ट्वीट के कुछ समय बाद ही ट्वीट डिलीट कर दिया। उम्मीद जताई जा रही थी कि वे आईपीएल से मैदान पर वापसी करेंगे, जिसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में शामिल होना भी शुरू कर दिया था। लेकिन कोरोना की वजह से आईपीएल के अनिश्चितकाल के लिए टलने के बाद उनकी वापसी पर फिर से सवाल उठने लगे।

आईपीएल के रास्ते वापसी कर सकते हैं धोनी

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ये तो माना है कि वो खुद धोनी को इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन साथ ही इस बात की आशंका भी जता दी कि ऐसा शायद ही हो। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और सुनील जोशी की अगुआई वाला नया चयन पैनल साफ कर चुका है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को टीम में चुने जाने का आधार आईपीएल में किया गया उनका प्रदर्शन होगा। टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने की बात कही जा रही है जिसके बाद अब आईपीएल के आयोजन के रास्ते खुल गए हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER