IPL 2020 / मैदान पर उतरते ही दिखा धोनी का कमाल, IPL में पूरे किए 100 कैच

AajTak : Sep 20, 2020, 06:35 AM
मुंबई इंडिंयस के खिलाफ IPL 2020 के पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। धोनी ने अपने IPL करियर में विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच पूरे कर लिये हैं।  IPL में विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच या उससे ज्यादा कैच लेने वाले धोनी दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। IPL में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम है।

IPL में दिनेश कार्तिक ने 109 कैच लपके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या का कैच लपकने पर ये उपलब्धि अपने नाम की है।

धोनी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में 436 दिनों के बाद मैदान पर उतरे थे। IPL 2020 के पहले मुकाबले में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।

धोनी ने अपना पिछला मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में खेला था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER