बॉलीवुड / दिशा पटानी ब्‍लू बिकिनी में ढाया कहर, फैंस ने कहा- ऑफिशियली ठंड चली गई...देखे PHOTO

Zoom News : Jan 20, 2021, 02:30 PM
Disha Patani Bikini photo: एक्‍ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपने फैशन स्‍टेटमेंट को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरों लोगों को दिल चुरा लेती हैं। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी काफी लंबी है। अब दिशा की कुछ तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिशा ब्‍लू बिकिनी में बेहद बोल्‍ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तसवीरों पर फैंस ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं।

दिशा पटानी इस तसवीर में ब्‍लू बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। वह सूखे पेड़ के पास खड़ी नजर आ रही हैं। दिशा ओपन हेयर में नजर आ रही हैं। इस तसवीर को शेयर करते हुए दिशा ने पेड़ वाला इमोजी शेयर किया है। इस तसवीर को अबतक 837,179 व्‍यूज‍ मिल चुके हैं। नीला समंदर उनकी इस तसवीर को और खूबसूरत बना रहा है।

इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,' वाह खूबसूरत जलपरी।' एक और यूजर ने लिखा,' कसम से आप हमें मार ही डालोगी।' एक और यूजर ने लिखा,' हाय गर्मीं।' एक और यूजर ने लिखा,' आप इंडियन सुपर मॉडल बन सकती हो।' एक और यूजर ने लिखा,' क्या बात है मेरी चहेती दिशा।' एक और यूजर ने लिखा,' सर्दी में ऐसी हॉटनेस।' एक और यूजर ने लिखा,' मतलब अब ऑफिशियली ठंड चली गई अब।'

फिल्मों की बात करें तो दिशा जल्द ही प्रभुदेवा निर्देशित 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में अपने 'भारत' के को-स्‍टार सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा दिशा ने अपनी किटी में मोहित सूरी की 'एक विलेन 2' में दिखाई देंगी।

इसके अलावा दिशा ने हाल ही में अहमद खान की 'ओम' फिल्म भी साइन की है। इस फिल्म में दिशा आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोल में दिखाई दे सकती हैं।एकता कपूर द्वारा निर्मित 'केटीना' में अगली बार दिखाई देंगी। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER