बॉलीवुड / बोल्ड नहीं बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई, फ्रेंड की शादी में बटोरी सुर्खिया, देखें...

Zoom News : Feb 17, 2021, 10:06 PM
बॉलीवुड: दिशा पाटनी(Disha Patani) हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंची थीं जहां वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा काफी खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। अपने पक्के दोस्त की शादी के लिए उन्होंने बेहद खूबसूरत लहंगा चुना। जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं। 

वहीं इस दौरान वो कार में बैठे दूल्हे के साथ डांस भी करती नज़र आई। तो वहीं शादी में दुल्हन ने लाल सुर्ख रंग का जोड़ा पहना हुआ था। लेकिन दिशा उनसे भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। जहां दिशा शादी की तस्वीरों को लेकर छाई हुई हैं तो वहीं इससे पहले उनका बिकिनी अवतार सुर्खियों में था। वो पूल में बिकिनी पहने हुए पोज़ दे रही थीं। 

जैसे ही दिशा ने ये तस्वीर शेयर की कुछ ही घंटों में इसे ढेरों लाइक्स मिले और देखते ही देखते ये वायरल भी हो गई। 24 घंटों के भीतर इस तस्वीर को 23 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब दिशा बिकिनी में नज़र आई हों बल्कि वो बॉलीवुड की बिकिनी बेब्स है जिनका इंस्टाग्राम बिकिनी पोज़ से भरा हुआ है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER