बॉलीवुड / दिशा पाटनी ने व्हाइट बिकिनी में ढाया कहर, फैन बोला- 'ऐसा कैसे कर लेती हो?' देखें....

Zoom News : Jun 27, 2021, 07:48 PM
बॉलीवुड | दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शुमार है, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज से पारा बढ़ाती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर दिशा पाटनी ने एक बोल्ड फोटो शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

सफेद बिकिनी में ढाया कहर

दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है। फोटो में दिशा ने व्हाइट बिकिनी पहनी है और उसमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं। दिशा ने फोटो के साथ कैप्शन में सिर्फ इमोजीस का इस्तेमाल किया है। दिशा का ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिटनेस और डांस फ्रीक हैं दिशा पाटनी

गौरतलब है कि दिशा पाटनी एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ एक जोरदार डांसर भी हैं। दिशा पाटनी ने नोरा फतेही से भी डांस सिखा है। वहीं डांस के अलावा दिशा फिटनेस फ्रीक भी हैं। वो अक्सर अपने जिम से जुड़े फोटोज- वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं दिशा का बोल्ड अंदाज भी अक्सर चर्चा में रहता है।

दिशा का बॉलीवुड करियर

दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोन की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म कुंग फू योगा (2017) में काम किया। याद दिला दें कि राधे से पहले दिशा ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम किया है। वहीं दिशा जल्दी ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER