बॉलीवुड / दिशा पाटनी ने शेयर कीं कॉरेंटीन मूड की तस्वीरें, चेहरे पर दिखा मच्छर काटने का निशान

News18 : Apr 11, 2020, 09:15 PM
बॉलीवुड डेस्क | दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों अपने घर में परिवार के साथ आइसोलेट हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने लॉकडाउन को काटने को लेकर कुछ निजी तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, शुक्रवार को दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उनका कॉरेंटीन मूड दिखाई दे रहा था। साही जब उन्होंने जब वीडियो में कैमरे में जूम इन किया तो उनके चेहरे पर मच्छर के काटने का निशान भी दिखाई दिया।

View this post on Instagram

🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

वैसे तो दिशा पाटनी को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन कॉरेंटीन टाइम में उनकी खूबसूरती की हालत मच्छरों ने खराब कर दिया है। वरना वो अक्सर अपनी जबर्दस्त फिटनेट, डांस और फैशनेबल एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं। अक्सर गर्मियों के दिनों में वो अपने खास किस्म के फैशनेबल गर्मियों के आउटफिट में दिखाई देती हैं। इंस्टाग्राम पर कई बार मर्तबा इन कपड़ों के लिए वो ट्रोल भी की जाती हैं। लेकिन उनके चाहने वाले अक्सर उनकी फोटोज को काफी पसंद करते हैं।

View this post on Instagram

🌸🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

उल्लेखनीय है ‌कि दिशा को इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फिट अभिनेत्रियों में से एक गिना जाता है। दिशा अक्सर अपनी जिम की तस्वीरों से लोगों को चौंका देता देती हैं। साथ ही इसमें उनकी नियमितता के कइयों कायल भी हैं। बागी 2 एक्ट्रेस की इस नियमितता से काफी लोग प्रेरित भी होते हैं।

दिशा पाटनी के करियर की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज 'मलंग' हिट साबित हुई। इसमें वो आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ नजर आई थीं। जबकि उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो वो सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वो सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म के गाने '‌स्लो मोशन में' साथ नजर आ चुकी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER