चीन / 92 साल की डॉ. दादी रिटायरमेंट के 25 साल बाद भी सक्रिय, 7 दिन में 600 मरीज देखती हैं

Dainik Bhaskar : Jan 13, 2020, 11:14 AM
बीजिंग. चीन के जियांगसु प्रांत के नानजिंग शहर के सिटी हॉस्पिटल में 92 साल की डॉक्टर दादी लोगों के लिए अभी भी इलाज उपलब्ध करा रही हैं। वह 1994 में रिटायर हुईं थीं। इसके बाद उन्होंने तय किया कि उनका ज्ञान कभी रिटायर नहीं होगा। यह हमेशा जरूरतमंदों के काम आएगा। यही सोचकर वे अगले दिन अस्पताल लौंट आईं। चार दशक से डॉक्टर हैं। बीते 25 साल एक मेडिकल सोल्जर की तरह काम कर रही हैं। एक हफ्ते में 600 मरीज देखती हैं।

डॉक्टर आओ फिजिशियन और ब्लड डिसीज स्पेशलिस्ट हैं। उनके पति और बेटा भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर आओ का जन्म 1928 में हुआ था। वह कहती हैं, "मुझे मेरे काम में मजा आता है। यही मेरी खुशी का राज है।" आओ जब भी काम के लिए घर से निकलती हैं, तो दिमाग में मरीजों का ध्यान रखकर चलती हैं। वे कहती हैं, आगे भी काम करती रहेंगी। यह उनकी रोज की एक्सरसाइज है। वे कहती हैं- उनका ज्ञान जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा काम आएगा, यह कभी रिटायर नहीं होगा

मरीज का इलाज करते हुए ही मरना चाहती हूं

एक वीडियो में वह कहती हैं, "मैं अपनी उम्र के बारे में क्यों सोचूं। मुझे अपने पेशे से प्यार है। मरीजों को देखते हुए ही मरना चाहती हूं।" डॉक्टर आओ के बेटे डॉक्टर जेंग शिलॉन्ग भी उसी अस्पताल में पोस्टेड हैं। वह कहते हैं, "उनके माता-पिता अब भी अपना बहुत समय मरीजों की देखभाल करते हुए बिताते हैं। वह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी हैं। उन्हें ही देखकर मेडिकल फील्ड में आए हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER