जयपुर / मनमोहनसिंह अब राजस्थान से राज्यसभा के सांसद होंगे

Zoom News : Aug 13, 2019, 02:17 PM
जयपुर | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह अब राजस्थान से राज्यसभा के सांसद होंगे। राजस्थान में मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट से वे छठी बार राज्यसभा पहुंचेंगे। असम सीट से उनका जून माह में कार्यकाल पूरा हो चुका है और फिलहाल वे संसद में किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। राजस्थान में कांग्रेस के पास सौ विधायकों के अलावा बसपा, बीटीपी और निर्दलियों का समर्थन है, ऐसे में मनमोहन का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में डीएमके से बात नहीं बन पाने के कारण मनमोहन सिंह के लिए राजस्थान को चुना गया है। अन्य किसी राज्य में ऐसी जगह सीट खाली नहीं है, जहां से कांग्रेस जीत सके। राजस्थान विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के लिहाज से भाजपा पर कांग्रेस भारी है। मनमोहनसिंह के जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने स्वागत किया। राजस्थान में 26 अगस्त को होगा, उसके लिए 14 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। मनमोहनसिंह से यहां एक निजी होटल कांग्रेसजनों ने मुलाकात भी की। इनमें सीएम अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल आदि कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER