बॉलीवुड / इस वजह से कटरीना के घर पहुंचीं प्रियंका और आलिया, सामने आईं अंदर की तस्वीरें

AMAR UJALA : Feb 24, 2020, 04:52 PM
बॉलीवुड डेस्क | प्रियंका चोपड़ा एक फैशन शो में हिस्सा लेने भारत आई थीं। इस मौके पर उन्हें कटरीना के घर जाते हुए स्पॉट किया गया। प्रियंका के अलावा आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। कटरीना ने दोनों के लिए खास लंच का इंतजाम किया था। फिलहाल प्रियंका वापस लॉस एंजेलिस चली गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा के लुक्स की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही ब्लैक सनग्लासेस लगा रखे हैं। वहीं आलिया ने ग्रे कलर की स्वेटशर्ट पहनी है। बता दें कि तीनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कटरीना और आलिया तो अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

आलिया इस वक्त रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। आलिया से पहले कटरीना कैफ और रणबीर कपूर रिलेशन में थे। एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि 'जब मैंने इस बारे में सोचा तो जाना कि मेरे और आलिया के रिश्ते एकदम अलग हैं। ब्रेकअप के बाद मैं आलिया के साथ अपने रिश्ते क्यों बदलूं। वह भी उसके लिए जिसे मैं डेट कर चुकी थी।'

View this post on Instagram

#aliabhatt snapped #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

प्रियंका भारत में एक रैंपवॉक के फिनाले के लिए आई थीं। मुंबई में हुए इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने भी रैंपवॉक किया। इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखा है। इस ड्रेस के साथ कमर पर मोतियों से सजी बेल्ट लगाए प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऑफ शोल्डर गाउन के ऊपर स्टोल से कंधे पर स्टाइलिंग की गई है।

आलिया की बात करें तो रणबीर के साथ वो अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' कर रही हैं। इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जाना है। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER