मुंबई / महाराष्ट्र के पालघर में 4.8 तीव्रता का भूकंप, मौसम विभाग ने दी जानकारी

AMAR UJALA : Dec 14, 2019, 07:28 AM
मुंबई | महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पालघर में आज सुबह 5:22 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

इससे पहले उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में चार बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ तो करीब पांच बजे उखीमठ से रुद्रप्रयाग तक भी तेज झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र चमोली के पास रहा।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं रुद्रप्रयाग में 2.5 मापी गई। भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER