व्यापार / अर्थव्यवस्था को लगा झटका, महंगाई बढ़कर 5. 54 फीसदी हुई, तीन साल में सबसे ज्यादा

News18 : Dec 12, 2019, 06:19 PM
नई दिल्ली।  अर्थव्यवस्था के मोर्च पर दो बड़े झटके लगे है।  नवंबर महीने में महंगाई 4.62 फीसदी से बढ़कर 5। 54 फीसदी हो गई है।  वहीं, अक्टूबर में इंडस्ट्रियल ग्रोथ (Index of Industrial Production) फिर से निगेटिव जोन में बनी हई है।  हालांकि, सितंबर के मुकाबले इसमें कुछ सुधार देखने को मिला है।  यह -5.4 फीसदी के मुकाबले -3.8 फीसदी हो गई है। 

जबकि, पिछले साल अक्टूबर 2018 में यह 8.4 फीसदी थी।  आपको बता दें कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में खास महत्व होता है।  इससे पता चलता है कि उस देश की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक वृद्धि किस गति से हो रही है।  अर्थशास्त्री बताते हैं कि देश के मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज सेक्टर में आर्थिक सुस्ती का दौर जारी है।  देश में अभी तक प्राइवेट प्लेयर्स इन्वेस्टमेंट करने से झिझक रहे है।  इसीलिए कई सेक्टर्स की कंपनियों में छंटनी हो रही है। 



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER