Business / छंटनी के माहौल में Byju ने मेसी पर क्यों लगाया दांव, फाउंडर ने बताया

Zoom News : Nov 13, 2022, 10:22 PM
Business | Byju के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने फुटबॉलर लियोनेल मेसी को कंपनी का वैश्विक एम्बेसडर नियुक्त करने के फैसले का बचाव किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व में तीन गुना वृद्धि के साथ घाटे में 50 प्रतिशत से अधिक कमी आने की उम्मीद जताई है। 

क्या है मामला: दरअसल, Byju ने हाल ही में मेसी को वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। हालांकि, मेसी से कंपनी की डील कितने रुपये में हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन जानकारों का मानना है कि मेसी की वैल्यू को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि यह महंगी डील होगी।

इस डील की खबर ऐसे समय में आई है जब Byju भारत समेत दुनियाभर में हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इसके अलावा Byju कॉस्ट कटिंग पर भी जोर दे रही है। 

बायजू रवींद्रन ने क्या कहा: मेसी को कंपनी का वैश्विक एम्बेसडर नियुक्त करने के फैसले का बचाव करते हुए बायजू रवींद्रन ने कहा कि यह निर्णय छह महीने पहले लिया गया था। इसके अलावा रवींद्रन ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी के राजस्व में तीन गुना वृद्धि और घाटे में 50 प्रतिशत से अधिक कमी आने की उम्मीद है।

बता दें कि बायजू को वित्त वर्ष 2020-21 में 4,588 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था तथा कंपनी की आय 2,428 करोड़ रुपये रही थी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER