नई दिल्ली / यूरोपीय संघ ने पाक को लताड़ा कहा कश्मीर में चांद से नहीं उतर रहे हैं आतंकवादी

Live Hindustan : Sep 18, 2019, 05:58 PM
वैश्विक स्तर पर कश्मीर का राग अलापने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र के बाद यूरोपीय संघ ने भी पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर झटका दिया है। इतना ही नहीं, यूरोपीय संघ ने साफ शब्दों में पाकिस्तान से कहा है कि वो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

यूरोपीय संसद में कश्मीर पर बहस के दौरान पोलैंड के सांसद ने कहा, "भारत दुनिया के महान लोकतंत्र में एक है। भारत और जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ये आतंकवादी चांद से नहीं उतर रहे हैं। ये सभी पड़ोसी मुल्क से आ रहे हैं। हमें चाहिए कि हम भारत का समर्थन करें।"

इटली के यूरोपीयन पीपुल्स पार्टी के सांसद ने कहा, "पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की की धमकी दी है। पाकिस्तान के किसी जगह से आतंकवादी युरोप पर आतंकी हमले की योजना बनाने में सक्षम हैं और वो भी ऐसे माहौल में जबकि खुद उनके देश में मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।"

यूरोपीय संघ ने कहा

यूरोपीय संघ का कश्मीर पर समर्थन से पाकिस्तान को इनकार।

भारत में आतंकवाद के पीछे पाकिस्तान का हाथ।

भारत में पड़ोसी देश से आतंकवादी आ रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER