Special / शादी के एक दिन पहले दुल्हन के कारनामे से सभी हैरान, जानें पूरा मामला

Zoom News : Dec 18, 2021, 10:04 PM
Special | घर में बेटी की शादी को लेकर खुशियां थीं। परिवार वाले शादी की तैयारियों में जोरशोर से लगे थे। शादी में कौन-कौन से पकवान बनेंगे इसके लिए भी हलवाई लग चुका था। लड्डू बन रहे थे। घर में मेहमानों का आना भी जारी हो गया था। उधर लड़के वालों के घर भी लगभग तैयारियां पूरी हो गई थीं। एक दिन बाद शादी होनी थी, तभी दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सभी को हैरान-परेशान करके रख दिया। दुल्हन की इस हरकत से परिवार वाले पूरी तरह से टूट चुके थे। शादी वाले दिन तक उसकी खोजबीन होती रही लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला था।

दरअसल यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शनिवार को ही शादी थी। युवती ने शादी की तैयारियों के बीच ही शुक्रवार को अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी कर ली थी। बारात आने से ठीक एक दिन पहले परिवार के सदस्यों को नशीली चाय पिलाकर वह प्रेमी के साथ भाग निकली। परिवार के सदस्यों की मानें तो दुल्हन नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण लेकर प्रेमी संग गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। परिवार के सदस्यों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कौशल्या नगर निवासी कामिनी (19) पुत्री पूरन की शनिवार को शादी थी। उसकी शादी झलकारी नगर निवासी नरेश कुमार के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। सभी रिश्तेदार शादी में शामिल होने आ गए। शादी से एक दिन पहले शुक्रवार के साथ युवती ने अपनी मां सरोज तथा चार अन्य महिलाओं को नशीली चाय पिला दी। कुछ देर के बाद सभी बेहोश हो गई। इसी दौरान कामिनी घर से नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण ले अपने प्रेमी संग भाग गई। लड़की की मां तथा अन्य महिलाओं के बेहोश होने से परिवार में हड़कंप मच गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने महिलाओं का मेडिकल कराया है।

लड़की डेढ़ लाख रुपया तथा लाखों के आभूषण ले गई 

दुल्हन के भाई अनूप ने बताया कि लड़की घर से डेढ़ लाख रुपया नकद, गोद में आए आभूषण तथा घर की जेवर भी ले गई। उसने बताया बारात शनिवार को आनी है। अब छोटी बहन के साथ शादी करने का विचार किया है।

मां सहित इन लोगों को किया बेहोश 

नशीली चाय पीने से लड़की की मां सरोज देवी, सोनम पत्नी दयाराम, अर्चना पत्नी अंकित, सुधा पत्नी गोविंद, तमन्ना पुत्री हरिकिशन बेहोश हो गई। परिवार के लोगों की मानें तो युवती का कौशल्या नगर निवासी एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौका पाते ही दोनों भाग गए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER