दुनिया / DNA टेस्ट में झूठी निकली लड़की, रूस में पैदा हुई बच्ची का पिता नहीं है 10 साल का लड़का

News18 : Sep 08, 2020, 04:02 PM
मॉस्को। आखिरकार DNA टेस्ट से साबित हो गया है कि रूस (Russia) में पैदा हुई एक बच्ची का पिता 10 साल का लड़का नहीं है। लड़की ने बीते साल इस लड़के पर रेप का आरोप लगाया था और कहा था कि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि डॉक्टर्स ने ये मानने से इनकार कर दिया था कि बायोलॉजिकली ये संभव हो सकता है कि लड़की को 10 साल के लड़के ने प्रेग्नेंट किया हो। अब लड़की ने माना है कि उसके साथ एक अन्य लड़के ने रेप किया था। पुलिस ने भी दारया के शिकायत वापस लेने के बाद इवान के खिलाफ मामला बंद कर दिया है।

डेली मेल की खबर के मुताबिक 13 वर्षीय दारया सुदनिशनिकोवा ने 11 साल का हो चुके इवान वान्या पर रेप का आरोप लगाया था। दारया ने कुछ ही महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया है, DNA टेस्ट के बाद पता चला है कि इसका पिता इवान नहीं कोई और है। हालांकि लड़की ने ये माना है कि उसके साथ रेप हुआ था और बच्चे का पिता एक अन्य टीनेजर लड़का है। हालांकि इवान और दारया नेअब अच्छे दोस्त बन चुके हैं और बीती 16 अगस्त को दोनों अस्पताल से साथ बच्ची को घर लेने पहुंचे थे। दारया ने बच्ची का नाम एमिलिया रखा है। दोनों जब अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे।

डॉक्टर्स को नहीं हो रहा था भरोसा

डॉक्टर्स का कहना है कि इवान की उम्र में लड़के का पिता बनना संभव नहीं है। लड़की के मानने के बाद स्पष्ट है कि इवान के खिलाफ झूठा मामला बनाया जा रहा था। दारया ने बताया है कि वह रेप के बाद काफी डर गयी थी और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था इसलिए उसने इवान का नाम लेकर एक कहानी सुना दी। बता दें कि रूसी मीडिया में इस मामले में काफी जोर पकड़ा था और चैनलों की प्राइम टाइम में दारया और इवान को बुलाया गया था।

दारया ने फिलहाल बच्ची के पिता का नाम नहीं बताया है, उसका कहना है कि वह अभी इस मानसिक स्थति में नहीं है कि इस बारे में बात कर सके। पुलिस के मुताबिक इवान के खिलाफ मामला झूठा निकला है और जब तक लड़की फिर से शिकायत नहीं करती नए मामले की जांच नहीं की जा सकती। इवान और उसके परिवार ने भी दारया को माफ़ कर दिया है और मुश्किल वक़्त में उसका साथ देने के लिए आगे आए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER