Live Hindustan : Sep 01, 2019, 09:43 PM
हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सितारों की काफी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग होती है। ऐसे में फैंस इन्हें इंप्रेस करने के नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार के एक क्रेजी फैन ने उन्हें इंप्रेस किया है। दरअसल, अक्षय कुमार से उनके फैन 900 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने आए हैं। ये दूरी उन्होंने 18 दिनों में तय की है।अक्षय कुमार खुद ये देखकर हैरान रह गए और उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए उस शख्स का एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उसके साथ एक फोटो भी शेयर की है। जो तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इस क्रेजी फैन का नाम प्रभात है। वे खुद को अक्षय कुमार का खास फैन बताते हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि प्रभात, अक्षय कुमार को बता रहे हैं कि वे कैसे रोज 50 किलोमीटर चलते थे और इसी दौरान उन्होंने अक्षय कुमार से मिलने के लिए मुंबई आने का तय किया। वे आगे कहते हैं कि अक्षय कुमार की तरह मैं भी लोगों को फिटनेस के लिए जागरुक करना चाहता हूं। और ये बताना चाहता हूं कि उन्हें रोज चलना चाहिए। वीडियो और तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं कि द्वारका से प्रभात आए हैं। इनसे मिला हूं। ये 900 किलोमीटर चलकर द्वारका से मुंबई पहुंचे हैं, 18 दिनों में। जिससे वे मेरे से संडे में मिल पाएं। अगर हमारा यूथ इस तरह की प्लानिंग करके आगे बढ़ेगा तो मुझे लगता है ये हम सभी के लिए बेहद अच्छा है।