भिण्ड / पिता ने नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, बेटा नहीं होने से परेशान था

Dainik Bhaskar : Nov 04, 2019, 04:28 PM
भिंड | जिले के गोहद तहसील के सिरसौदा गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। शनिवार को लड़की ने अपनी मां के फोन से पुलिस को सूचना दी, तब मामले का खुलासा हुआ। गोहद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता फरार है। 

बताया जा रहा है कि पिता की पिछले एक साल से बेटी पर नीयत खराब थी। वह बेटी चाहता था और इसे लेकर अपनी 16 वर्षीय बेटी को मारता-पीटता भी था। पत्नी इसका विरोध करती तो वह उसकी भी बेरहमी से पिटाई करता। 31 अक्टूबर की रात पिता ने बेटी को जबरन दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बांध दिया। आरोपी पिता को जब ये पता चला कि पुलिस को सूचना दे दी गई है तो वह फरार हो गया। आरोप है कि उसने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। 

गोहद थाने में पदस्थ इंस्पेक्टर केके दुबे के मुताबिक, हमें शनिवार देर शाम को फोन पर शिकायत मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पीड़ित लड़की को कई चोट के निशान थे। उसे वहां से छुड़ाया गया। रेप का केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस में बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें उन्होंने बताया, “पिता ने मेरे साथ मारपीट कर बलात्कार किया। वो मुझे अपनी लड़की नही मानता था। बचपन से परेशान करता और मारपीट करता था। वह बेटी चाहता था। जब मां को इसका विरोध करते तो उनके साथ भी मारपीट करते थे। उसने मुझे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और मेरे साथ गलत काम करता रहा। डायल-100 को सूचना देने का बाद आई हूं। मां भी पिता के डर से अपना मुंह नही खोलती थीं।”

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER