राशिफल 25 मार्च 2020 / चैत्र नवरात्र का पहला दिन, जानिए आज किन राशियों पर है देवी की कृपा

NavBharat Times : Mar 25, 2020, 07:40 AM
मेष:

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 मार्च बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात मीन राशि में होगा। अभिजीत मुहूर्त मध्‍याह्न 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। ऐसे में राशियों की किस्‍मत में क्‍या है आइए जानते हैं …

मेष – आज किसी न किसी कार्य को लेकर खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। अतः वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रिश्‍तों को लेकर भी जिम्‍मेदार बनें वरना यहां भी बात बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा। भाग्‍य 64 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए उन्‍नतिकारक है। आज का द‍िन आपके हक में है। अरसे से रुका हुआ कार्य संपन्‍न हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत का ख्‍याल रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्‍य 88फीसदी साथ है।मिथुन:

कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। प्रथम भाव में मिथुन राशि का राहु और सप्तम पत्नी भाव में बृहस्पति होने के कारण आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जायेगी। भाग्‍य 93फीसदी आपके साथ रहेगा।

कर्क:

आज भाग्‍य आपका साथ देने को तत्‍पर है। उन्‍नतिकारक दिन है। बिगड़े काम भी बन सकते हैं। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में भी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। यह समय सभी के लिए फ़ायदेमंद रहेगा, व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है, इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। भाग्‍य आपके 97फीसदी आपके साथ रहेगा।

सिंह:

आज अपनी प्रिय वस्तुओं मोबाइल आदि का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्‍त शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ ऐसे भी लोग आपके आसपास हैं, जो आपके सामने तो अच्‍छी-अच्‍छी बातें करते हैं। लेकिन पीठ पीछे आपको तकलीफ पहुंचाने की जुगत लगाते रहते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि लोगों को समझने का प्रयास करें। अन्‍यथा सौम्‍य स्‍वभाव के चलते आपको तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य 68फीसदी साथ है।

कन्या:

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य- रोजगार आदि शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। वर्तमान समय सही नहीं है। लेकिन जल्‍दी ही स्थितियां आपके हक में होंगी। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय नौकरी में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर फायदा होगा। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। भाग्‍य 76फीसदी साथ है।

तुला:

मेष राशि का चंद्रमा सप्तम भाव में आज पराक्रम व धन की वृद्धि करेगा। न्यायालयीय मामलों में सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ हो सकता है। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होंगे। आय के नए साधन बनेंगे, संघर्ष करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। भाग्‍य 87 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा आज राशि का स्वामी मंगल मकर राशि पर और चंद्रमा मेष राशि षष्ठम भाव में संचार कर रहा है। इससे आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। भाग्‍य 89 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेवजह की नाराजगी से रिश्‍ते खराब हो सकते हैं। मन बेचैन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य भी बिगड़ सकता है। परिवार की किसी जिम्‍मेदारी को पूरा करने को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। लेकिन परेशान होने के बजाए शांत होकर उसे पूरा करने के बारे में विचार करें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। भाग्‍य 61 फीसदी साथ रहेगा।

मकर:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल में भी वृद्धि होगी। बेहतर प्रदर्शन से आपके मान-सम्‍मान में भी वृद्ध‍ि होगी। यात्राएं करने से बचें। जब तक कुछ बेहद जरूरी न हो, तब तक यात्रा करने से बचें। आज किसी भरोसेमंद व्‍यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए आने वाले समय में सुखद समय लेकर आ सकती है। किसी को मदद की जरूरत हो तो जरूर करें, भविष्‍य में आपको इसका लाभ मिलेगा। भाग्‍य 73प्रतिशत साथ रहेगा।

कुंभ:

आज कहीं से धनागमन की उम्‍मीद है। वासंतिक नवरात्र का आज का पहला दिन आपके लिए सुखद है। देवी मां की कृपा से आज शायद निवेश की भी स्‍थ‍िति बन जाए। यह आपके लिए लाभ का योग बनाएगी। किसी प्रिय से अरसे बाद हुई मुलाकात आपके लिए लकी साबित हो सकती है। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य 89फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज आप जितने अधिक प्रयास करेंगे सफलता के उतना ही करीब पहुंचेंगे। भविष्‍य में किसी धार्मिक आयोजन की भी आज चर्चा हो सकती है। फैमिली के साथ आज का पूरा द‍िन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बच्‍चों की किसी सफलता से मन प्रसन्‍न होगा। बड़े-बुजुर्गों के साथ बचपन की यादें ताजा होंगी। पत्‍नी के साथ घर के कामों में हाथ बंटाकर आप अच्‍छा फील करेंगे। पर‍िवार के लोग भी आपके इस व्‍यवहार की सराहना करेंगे। देवी दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। भाग्‍य 98फीसदी मेहरबान है।–

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER