इस्लामाबाद / प्यार हुआ तो भूल गए शादी की उम्र, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीरें

News18 : Feb 07, 2020, 11:46 AM
इस्लामाबाद। कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। उम्र के किसी की पड़ाव पर लोग दिल दे बैठते हैं। स्कूल और कॉलेज का प्यार तो बेहद आम है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि प्यार होते ही लड़का और लड़का 18 साल की उम्र में शादी कर ले। शायद नहीं, लेकिन ऐसा ही वाक्या पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ। 18 साल के एक लड़के का दिल इतनी ही उम्र की एक लड़की पर आया तो दोनों ने फटाफट शादी (Wedding) कर डाली। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें इन दिनों वायरल हो रही है।

उम्र और शादी

18 साल के इस लड़के का नाम है असद, इनका जन्म मस्कट मे हुआ। लड़की है पाकिस्तान की रहने वाली निमारा। असद भी मूल रुप से पाकिस्तान की ही रहने वाला है। असद अपनी बहन की शादी में पाकिस्तान गए तो वहीं उनकी मुलाकात निमारा से हुई। पहली मुलाकात में दोनों को एक दूसरे से इश्क हो गया। फिर क्या था बात घरवालों तक पहुंची तो असद के पिता ने अपने बेटे से तुरंत शादी करने को कह दिया। पहले तो असद शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। लेकिन जब उनके पिता ने कहा कि उन्होंने भी 18 साल की उम्र में शादी की तो बेटा मान गया। खूब धूम-धाम से शादी हुई। शादी के बाद पाकिस्तानी मीडिया में इन दोनों ने कहा कि वे मस्कट में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।

शादी के बाद जैसे ही इन दोनों ने अपनी फोटो शेयर की ये दोनों ट्रोल होने लगे। लोग इन दोनों का मजाक उड़ाने लगे। किसी ने कहा ये पति-पत्नी नहीं बल्कि भाई-बहन दिखते है। कई लोगों ने इनका बचाव भी किया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER