बिहार / सनकी प्रेमी ने घर में घुसकर सो रही युवती के सिर में मारी गोली, फिर की खुदकुशी

Dainik Bhaskar : Nov 29, 2019, 02:42 PM
राजधानी पटना के शास्त्री नगर में शुक्रवार सुबह एक सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी पिस्टल से अपने सिर में भी गोली मार ली। गोली लगने से चेतन नाम के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती की हालत गंभीर है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सीतामढ़ी की रहने वाली है लड़की, सिर में गोली लगने से हालत गंभीर राजधानी पटना के शास्त्री नगर में शुक्रवार सुबह एक सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी पिस्टल से अपने सिर में भी गोली मार ली। गोली लगने से चेतन नाम के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती की हालत गंभीर है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

घटना नंद गांव मोहल्ले की है। यहां सीतामढ़ी की रहने वाली एक लड़की अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। उसने एक माह पहले ही पटना में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था। दोनों बहनें किराए के मकान में रहतीं थी। आजकल इनकी एक बड़ी बहन भी अपने पति के साथ आई हुई थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक चेतन भी सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। दोनों पहले से परिचित थे। खुद को कचरा उठाने वाला बताकर घर में घुसा था युवक, कमरे में सो रही युवती को मारी गोली,इसके बाद युवक ने उसी पिस्टल से सिर में गोली मार के की खुदकुशी

सो रही थी तभी मार दी गोली

शुक्रवार सुबह चेतन पिस्टल लेकर लड़की के घर पहुंचा। उसने दरवाजा नॉक किया तो बड़ी बहन से गेट खोला। वह चेतन को पहचानती नहीं थी। चेतन ने बड़ी बहन से कहा कि कचरा लेने आया हूं। चेतन को कचरा उठाने वाला समझ के बड़ी बहन ने दरवाजा खुला छोड़ दिया और कचरा लेने अंदर चली गई।  इसी बीच चेतन घर में घुसा और बेड पर सो रही लड़की के सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन दोनों बहनें जब कमरे में पहुंची तो चेतन ने अपने सिर में भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा को हॉस्पिटल पहुंचाया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER