Rajasthan / राजस्थान में गाइडलाइंस जारी, रात्रि 10 बजे रेस्टोरेंट बंद होंगे

Zoom News : Dec 29, 2021, 09:30 PM
Rajasthan | गहलोत सरकार राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। राज्य के गृह विभाग ने गाइडलाइंस जारी की है। गाइडलाइंस के अनुसार समारोह में 200 से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सिनेमा घर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन कोरोना की दोनों डोज लगवाने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। रात 10 बजे रेस्टोरेंट बंद होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में करीब 2 घंटे चली कैबिनेट की बैठक के बाद नई गाइडलाइंस को गहन मंथन के बाद मंजूरी मिली। राज्य में 10 बजे बाजार बंद हो जाएंगे। सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपखंड अधिकारी की मंजूरी के बाद ही  200 से अधिक लोग शामिल हो पाएंगे। राजस्थान में नाइट कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा। हालांकि सरकार ने नए साल के जश्न पर रात्रिकालीन कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी है। यह छूट रात्रि  11 बजे से 1 बजे तक रहेगी।  सभी शिक्षण संस्थानों में 18 साल से अधिक आयु के स्टूडेंट्स को कोरोना की दोनों डोज लेनी अनिवार्य होगी। 31 जनवरी के बाद संस्थाओं और कार्यालयों में दोनों डोज लेने पर ही प्रवेश की अनुमति होगी। 3 जनवरी 2022 से राज्य के सभी सिनेमा घरों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोरोना की दोनों डोज लगाने पर ही प्रवेश की अनुमति होगी। आदेश तत्काल रूप से लागू हो गए है।

सीएम गहलोत बोले- नए साल का जश्न रात्रि साढ़े 12 बजे तक ही, रेस्टोरेंट में बुकिंग कैंसिल नहीं होगी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट कर दिया है कि नए साल का जश्न रात साढ़े बजे तक ही होगा। सीएम ने कहा कि होटलों में बुकिंग कैंसिल नहीं होगी। सीएम गहलोत ने बुधवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मंत्रियों के साथ मंथन किया। मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अहम सुझाव दिए। राज्य का गृह विभाग आज गाइडलाइन जारी करेगा। सीएम गहलोत ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा कि कहीं राज्यों ने प्रतिबंध लगाए है। इसे लेकर लोगों में चिंता है। यह हमारी कोशिश होनी चाहिए कि किसी भी कीमत पर दिक्कत नहीं हो। हम चाहते हैं कि हमारे यहां  उस तरह की नौबत नहीं आए। 

हमें  सख्त निर्णय लेने होंगे, सीएम गहलोत ने केस बढ़ने पर जताई चिंता

गहलोत मंत्रिपरिषद की ओपन बैठक में  चिकित्सा सचिव ने प्रजेंटेशन दिया। सीएम अशोक गहलोत ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॅान को लेकर विशेषज्ञों से जानकारी ली। सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों में भी ओमिक्रॅान के केस बढ़े हैं। उसी के अनुरुप हमें फैसले लेने पड़ेंगे। हम नाइट कर्फयू जैसे फैसले लेने जा रहे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में पहले जितने तेजी से ही केस बढ़ने जा रहे हैं। 5 दिन में तीन गुना पाॅजिटिविटी रेट बढ़ गई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी तक ओमिक्रॅान  ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन कल क्या होगा यह कहा नहीं जा सकता है। सीएम गहलोत ने कहा कि ओमिक्रॅान डेल्टा से भी तेजी से ज्यादा फैल रहा है। अगर  इनमें  4-5 प्रतिशत  को भी आॅक्सीजन  की जरुरत पड़ गई तो संकट जैसी स्थिति के लिए क्या किया जा सकता है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, केसेज बढ़ने की संभावना है

सीएम गहलोत ने कहा कि हमें कुछ सख्ती करनी पड़ेगी। 31 जनवरी तक का ही वैक्सीनेशन का समय देना पड़ेगा। कुछ राज्यों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाने पर तनख्वाहें रोक दी है। हमें भी सख्ती करनी होगी। मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पूछा कि न्यू ईयर सेलिब्रिशेन के लिए क्या करेंगे। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि हम आपकी चिंता कर रहे हैं। इसिलए इसे रोक नहीं लगा रहे हैं। लेकिन आखिरकार प्रतिबंध लगाने पड़ेंगे। बहुत कड़े फैसले ही लेने पड़ेंगे। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को खोज खोजकर लाना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि सुखद बात यह है कि 13 जिले  अभी अछूते हैं। जयपुर में ही कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। 31 जनवरी पर केसेज बढ़ने की संभावना है। 15 प्रतिशत  100 फीसदी  वैक्सीनेशन  का लक्ष्य रखा गया है। जयपुर के लिए विशेष निर्देश दिए गए है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER