राजस्थान / होटल में मसाज कराने गई जर्मन महिला, शुरू होते ही हुआ कुछ ऐसा कांड

Zee News : Feb 27, 2020, 05:07 PM
भरतपुर | राजस्थान के भरतपुर जिले में एक नामचीन हैरीटेज होटल में मसाज के बहाने जर्मनी की रहने वाली विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेरिटेज होटल का कार्मिक है जिस पर मसाज के दौरान विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भरतपुर के मथुरागेट थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया है कि जर्मनी की रहने वाली विदेशी महिला भरतपुर के केवलादेव रास्ट्रीय उद्यान घूमने आई थी, जिसके साथ होटल के एक संदीप नाम के कार्मिक ने बॉडी मसाज करने के दौरान छेड़छाड़ की, जिसकी एफआईआर पुलिस को दी जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित महिला के 164 के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार पुत्र राजेश्वर निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही विदेशी महिला की शिकायत पर परिवाद भी दर्ज किया है। एसपी हैदर अली जैदी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार विदेशी महिला केवलादेव घना में घूमने के लिए आई हुई थी, जो कि नौंह बछामदी मार्ग स्थित एक नामी होटल में रुकी हुई थी, जहां उसने बॉडी मसाज कराने के लिए कहा। मसाज के दौरान संबंधित युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसको लेकर महिला ने विरोध कर दिया। मामले को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। समझाने की कोशिश की गई तो मामला और बिगड़ता चला गया। मथुरा गेट थाने के एसएचओ मौके पर पहुंचे, जहां विदेशी महिला ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

घटना की सूचना पाकर एसपी हैदर अली जैदी ने मथुरा गेट थाना पुलिस को मौके पर भेजा, जहां विदेशी महिला के बयान लेने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद देर रात आरोपी को गिरफ्तार लिया गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER