विशेष / लड़की ने साड़ी पहन कर डाला हैरतअंगेज स्टंट, वीडियो देख चौंके जाएंगे आप

India TV : Sep 01, 2020, 05:21 PM
विशेष | सोशल मीडिया पर डांस और स्टंट वडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। आप  अक्सर लोगों को अलग तरह का डांस करते हुए और हैरतअंगजे स्टंट करते फोन पर देखते होंगे। ऐसे ही एक स्टंट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का साड़ी पहनकर गुलाटी मारती नजर आ रही है। यह वीडियो जिमनास्ट और फिटनेस मॉडल पारुल अरोड़ा का है। पारुल वीडियो में साड़ी पहनकर बैकफ्लिप मारती नजर आ रही हैं।  

वीडियो में पारुल अपने पार्टनर के साथ पहले बैकफ्लिप मारती हैं उसके बाद दोनों साथ में वॉक करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा-कौन साड़ी में स्टंट कर सकता है। 

पारुल अरोड़ा के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट को 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया- बहुत खूब यार। वहीं दूसरे ने लिखा- अब यह क्षमताओं के साथ साड़ी में सीक्रेट एजेंट की तरह है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER