क्रिकेट / भारत के दामाद बनेंगे ग्लेन मैक्सवेल, गर्लफ्रेंड विनी रमन से की इंडियन स्टाइल में सगाई, देखे फोटो

AajTak : Mar 15, 2020, 05:27 PM
क्रिकेट: भारतीय लड़की को दिल दे देने वाले क्रिकेटरों की फेहरिस्त में जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर सगाई कर ली है। ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ भारतीय रीती रिवाज के अनुसार सगाई की है। इस धुरंधर ने हालांकि पिछले महीने ही विनी रमन के साथ सगाई कर ली थी, लेकिन इस बार उन्होंने इंडियन स्टाइल में सगाई की है।

मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटो शेयर की हैं। विनी रमन ने बताया कि बीती रात भारतीय रीती रिवाजों के साथ ग्लेंन मैक्सवेल से सगाई की है। इस सगाई में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने नीली कलर की शेरवानी पहन रखी थी। मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने ब्लैक कलर का लहंगा चुन्नी पहना हुआ था, इसमें वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं।

फरवरी में ग्लेन मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने और विनी रमन ने सगाई की है और वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। जल्द ही 31 साल के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ऐसे दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन जाएंगे जो भारत के दामाद होंगे।

विनी रमन से शादी के बाद मैक्सवेल शॉन टैट के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की को अपनी दुल्हन बनाया है। बता दें कि इससे पहले 2014 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की मासूम सिंघा से शादी रचाई थी। ये दोनों एक दूसरे से आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे और शादी से पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

हाल ही में मैक्सवेल ने अपनी मानसिक हालत खराब होने की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लिया था। मैक्सवेल ने खुलासा किया था कि वह विनी रमन हैं, जिन्होंने उनके मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों की पहचान की थी।

मैक्सवेल मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी थक चुके थे, जिसके कारण उन्हें अक्टूबर 2019 में मानसिक स्वास्थ्य की वजह से विश्राम लेने को मजबूर होना पड़ा था। ग्लेन मैक्सवेल अक्टूबर 2019 में श्रीलंका के खिलाफ पहले दो मैच खेलने के बाद अपने मानसिक स्वास्थ्य के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हट गए थे। 

बता दें कि अचानक मैक्सवेल की मानसिक रूप से बीमार होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि ग्लेन मैक्सवेल अपने रिलेशनशिप के चक्कर में मानसिक रूप से परेशान तो नहीं हो गए थे।

लेकिन बाद में मैक्सवेल ने बताया कि विनी रमन की वजह से वह दोबारा क्रिकेट में लौटे। मैक्सवेल ने कहा कि विनी रमन उनकी गर्लफ्रेंड ने सबसे पहले उनमें बदलाव महसूस किया। उन्होंने कहा,‘असल में वह मेरी गर्लफ्रेंड थी, जिसने मुझे किसी से सलाह लेने के लिए कहा। सबसे पहले उसे मेरे अंदर बदलाव का एहसास हुआ और मैं उसका आभार व्यक्त करता हूं।'

मैक्सवेल और विनी 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मैक्सवेल 2019 की शुरुआत में विनी को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में ले गए थे। कुछ महीने पहले ही यह जोड़ी यूरोप की यात्रा पर गई थी।

भारतीय मूल की विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सेटल हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER