Dainik Bhaskar : Mar 18, 2019, 07:10 PM
पणजी. मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार के एक घंटे के भीतर ही विधायक दल की बैठक में राज्य का अगला मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को चुना गया। शपथ ग्रहण रात 9 बजे होगा। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। सुदिन धवलीकर और विजय सरदेसाई दोनों डिप्टी सीएम बनेंगे। विधायक दल की बैठक में शाह और नितिन गडकरी मौजूद थे। महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धवलीकर ने भी सीएम बनने की इच्छा जताई थी। हालांकि, विधायकों की राय जानने के बाद गोवा में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लागू किया गया और सावंत को सीएम बनाया गया।