खुशखबरी / सस्ता हो गया है सोना! खरीदने का है सही मौका, जानें क्या है 10 ग्राम का रेट

Zee News : Aug 26, 2020, 09:50 PM
नई दिल्ली: दस ग्राम सोने के भाव कुछ हफ्ते पहले 56,000 रुपये तक पहुंच गए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से विदेशी बाजारों में आ रहे गिरावट के बाद सोने के भाव गिर गए हैं। सोना अब सस्ता हो गया है। जानकारों की मानें तो सोना खरीदने का ये सही समय हो सकता है। 

जानिए 10 ग्राम सोने का रेट

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम (Gold Price today) 210 रुपए गिर गए। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में 1,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 52,173 रुपए प्रति दस ग्राम से गिरकर 51,963 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए है। इस दौरान कीमतों में 210 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में 99।9 फीसदी वाले सोने के दाम गिरकर 51,000 रुपए से नीचे फिसल गए है। बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 50,983 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार का असर सोने के दाम पर

जानकारों का कहना है कि अच्छे आर्थिक आंकड़ों की वजह से अमेरिकी डॉलर में मजबूती लौटी है। हमारे सहयोगी zeebiz।com के अनुसार अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के इलाज की उम्मीद और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना ने सोने और चांदी पर दबाव बनाने का काम किया है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में भी आज फिर से सोना सस्ता हुआ है।

चांदी के दाम भी गिरे

बुधवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी के दाम 66,255 रुपए से गिरकर 65,178 रुपए पर आ गए हैं। इस दौरान कीमतों में 1,077 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में चांदी के दाम गिरकर 62541 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER