Gold Price Today / सोने की कीमतों में आई गिरावट, 10,800 रुपये हुआ सस्ता - जानिए क्या है आज का भाव

Zoom News : Apr 05, 2021, 11:27 AM
Gold, Silver Rate: आज भी MCX पर सोने का जून वायदा 45,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है, आज सोने की शुरुआत बिल्कुल फ्लैट हुई है। MCX पर चांदी का मई वायदा 65000 रुपये प्रति किलो के नीचे फिसल गया है। हालांकि शुरुआत 65,000 के ऊपर हुई थी। 

MCX Gold: आज MCX पर सोने का जून वायदा गुरुवार के स्तर पर ही कारोबार कर रहा है। गुरुवार को सोना 45,500 के ऊपर भी गया था। गुरुवार को सोना पूरे दिन एक दायरे में ही घूमता नजर आया लेकिन आखिरी घंटे में इसमें अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। बीते हफ्ते सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चढ़ा। 

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)       

सोमवार                     44698/10 ग्राम

मंगलवार                   44423/10 ग्राम

बुधवार                     43873/10 ग्राम 

गुरुवार                     45418/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से 10,800 रुपये सस्ता 

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था। अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 45400 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 10800 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

MCX Silver: गुरुवार को MCX पर चांदी का मई वायदा 1200 रुपये से ज्यादा मजबूत होकर 65089 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। लेकिन आज कीमतों में 200 रुपये की गिरावट दिख रही है। बीते हफ्ते चांदी 900 रुपये मजबूत होकर बंद हुई, जबकि निचले स्तरों से इसमें 1800 रुपये की मजबूती है। 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 15000 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 15000 रुपये सस्ती है। आज चांदी का मई वायदा 64900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। 

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी 

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट है। गुरुवार को सोना 44919 रुपये पर बिका, जबकि इसके पहले बुधवार को रेट 44190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। यानी 900 रुपये महंगा रहा। चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। गुरुवार को चांदी सर्राफा बाजार में 63737 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी, जबकि बुधवार को रेट 62862 रुपये था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER