Zoom News : Jan 04, 2021, 02:32 PM
Gold Silver Latest Update: सोना और चांदी ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार कर दी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का फरवरी वायदा करीब 2 परसेंट की तेजी दिखा रहा है। सोना 750 रुपये मजबूत होकर 51 हजार के आस पास कारोबार कर रहा है। कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट्स 2021 को सोने के लिए काफी शुभ मान रहे हैं। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना 2021 में 66,000 तक जाएगा तो चांदी भी 1 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाएगी। 2021 में कहां तक जाएगा Gold हमारे सहयोगी चैनल Zee Business ने ब्रोकर्स पोल किया है। जिसमें सभी बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने सोने और चांदी को लेकर अपने-अपने अनुमान बताए हैं। जिसमें से 55 परसेंट ब्रोकर्स ने माना है कि सोना 2021 में 60,000-66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में कारोबार करेगा, जबकि 45 परसेंट ब्रोकर्स का कहना है सोना 55,000-58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर रहेगा।2021 में कहां तक जाएगा सोना
- 55% ब्रोकर्स 60,000-66,000
- 45% ब्रोकर्स 55,000-58,000
- ब्रोकरेज हाउस लक्ष्य (रुपये/10 ग्राम)
- पैराडाइम कमोडिटी 66,000
- ग्लोब कैपिटल 65,000
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज 62,000
- मोतीलाल ओसवाल 62,000
- एक्सिस सिक्योरिटीज 62,000
- केडिया कमोडिटी 62,000
- चॉइस ब्रोकिंग 62,000
- रेलिगेयर ब्रोकिंग 60,500
- ट्रस्टलाइन 58,000
- कोटक सिक्योरिटीज 58,000
- आर एस वेल्थ 57,500
- आनंद राठी 57,000
- SMC कॉमट्रेड 57,000
- पृथ्वी फिनमार्ट 56,000
- एंजेल कमोडिटी 55,000
- 80% ब्रोकर्स 75,000-85,000
- 20% ब्रोकर्स 90,000-1,00,000
- ब्रोकरेज हाउस लक्ष्य (रुपये/किलो)
- चॉइस ब्रोकिंग 1,00,000
- केडिया कमोडिटी 90,000
- ग्लोब कैपिटल 90,000
- कोटक सिक्योरिटीज 85,000
- रेलिगेयर ब्रोकिंग 85,000
- मोतीलाल ओसवाल 82,000
- एक्सिस सिक्योरिटीज 82,000
- SMC कॉमट्रेड 82,000
- पैराडाइम कमोडिटी 82,000
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज 80,000
- आर एस वेल्थ 80,000
- पृथ्वी फिनमार्ट 80,000
- आनंद राठी 80,000
- एंजेल कमोडिटी 75,000
- ट्रस्टलाइन 75,000