जयपुर / नियुक्ति, हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल

Dainik Bhaskar : Sep 01, 2019, 01:41 PM
जयपुर. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का सोमवार को पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कलराज मिश्र 2014 से 2019 तक केंद्र में मंत्री रहे हैं। उन्हें केंद्र के चुनाव में सांसद का टिकट नहीं दिया गया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कलराज को गत जुलाई में ही हिमाचल का राज्यपाल बनाया गया था। कलराज 2010 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कलराज 1980 में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए थे। वे लंबे समय तक उत्तरप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER