श्री गंगानगर / खेत में मिले दिल-दिल पाकिस्तान लिखे हरे रंग के गुब्बारे, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे

Dainik Bhaskar : Sep 09, 2019, 08:27 PM
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर से सटे चक 10 बीएनडब्ल्यू में बीती देर रात पाकिस्तान से गुब्बारे आ गिरे। सुबह खेत में संदिग्ध गुब्बारे दिखे तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बार अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह रामगढ़िया के खेत में सोमवार सुबह उसके पड़ोसी मालासिंह जट सिंह ने हरे रंग के गुब्बारे पड़े देखे। इन पर  आई लव पाकिस्तान, दिल दिल पाकिस्तान लिखा है। उसे लगा ये गुब्बारे पाकिस्तान से आए हैं। इस पर उसने इसकी जानकारी बलवंत व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तथा मौका-मुआयना कर गुब्बारे अपने कब्जे में ले लिए। गुब्बारे 16-17 की संख्या में हैँ। वहां कुछ फूटे गुब्बारे भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीगंगानगर जिला सीमा के निकट होने के कारण अंदाजा लगाया जा रह है की हवा के प्रवाह के कारण ये गुब्बारे उड़ कर भारत की सीमा में आ गए होंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER