रामपुर / सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के लिए नेता बना दूल्हा, कार्यकर्ता बाराती

Live Hindustan : Sep 14, 2019, 12:59 PM
समाजवादी पार्टी के संभल जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने पुलिस को चकमा देते हुए रामपुर पहुंच गए। वे दूल्हा बनकर रामपुर पहुंचे। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रामपुर पहुंचने वाले हैं।

सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए अन्य जिलों में नाकेबंदी की गई है। पुलिस को चकमा देने के लिए संभल के सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खां दूल्हा सेहरा बांधकर गाड़ी में बैठे। इस दौरान एक दर्जन कार्यकर्ता बाराती बने। वहीं, पुलिस चौराहों पर ही जांच करती रही।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER