India TV : Aug 20, 2019, 11:50 AM
सोशल मीडिया अक्सर ऐसी चीज वायरल हो जाती हैं जो नॉर्मल से जरा हटके है। अब देखिए ना सोशल मीडिया में ‘गुलाब जामुन की सब्जी’ खूब वायरल हो रही है। किसी ने ट्विटर पर गुलाब जामुन की सब्जी की तस्वीर शेयर की और देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई। वायरल फोटो में क्रीम से भरपूर कढ़ी जैसी गाढ़ी सब्जी दिख रही है। उसके साथ लिखा है-गुलाब जामुन की सब्जी। फोटो के साथ लिखा है- 'मेरा हर दिन इंसानियत से थोड़ा-थोड़ा भरोसा उठता जा रहा है।' इसके बाद लोग बताने लगे कमेंट में कि दरअसल यह एक राजस्थानी पकवान है। इसमें गुलाब जामुन जैसे गुल्ले जरूर दिख रहे हैं, लेकिन ये चाश्नी वाला नहीं बल्कि ग्रेवी वाले गुल्ले हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो ये दही कोफ्ते हैं। एक यूजर ने बताया कि यह बहुत टेस्टी होता है।
Every day, I lose my faith in humanity a little more. pic.twitter.com/WWEVNvzJLo
— IG: bhand.engineer (@Bhand_Engineer) August 14, 2019