बरेली / यूपी में बाइक पर लगा 'एटीएम' आवाज़ सुनकर देता है सिक्के, खुद लग जाती है स्टैंड पर

Live Hindustan : Oct 16, 2019, 11:03 AM
बरेली. आपको भी सुनकर विश्वास नहीं होगा कि एक बाइक ATM से पैसे देती है। इतना ही नहीं एक आवाज से वह स्टार्ट हो जाती है। इसके अलावा बाइक में और भी खूबियां हैं। बाइक में म्यूजिक सिस्टम भी लगा है जो अपने मालिक की आवाज पर बजता है और बंद हो जाता है। बाइक में गर्मी से बचने के लिए पंखा भी लगा है यह एक इशारे पर चल पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक बनाने वाले चचा मोहम्मद सईद हैं ये अपने आपको बरेली का रहने वाला बता रहे हैं।

वीडियो में मोहम्मद सईद ने बताया कि उन्होंने एक ऐसी बाइक का निर्माण किया है जिसमें कई तरह की सुविधाएं हैं। उन्होंने इस बाइक का नाम टार्जन रखा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक में लगे छोटे ATM से पांच और 10 रुपये के सिक्के एक आवाज से निकल आ रहे हैं। इतना ही नहीं चचा अपनी आवाज से बाइक को स्टार्ट करके भी दिखा रहे हैं। लोग इतना सब देखकर सोचने को मजबूर हो गए थे कि तभी चचा ने एक आवाज दी और बाइक से म्यूजिक बजने लगा। यह देख आसपास के लोग हैरान रह गए। बाइक में लगा पंखा भी बुजुर्ग चचा का हाथ देख चालू हो गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER