दिल्ली / तेज रफ्तार बस ने 7 लोगों को कुचला, 2 बच्‍चों समेत 5 की मौत

Zee News : Sep 25, 2020, 06:46 AM
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस (Cluster Bus) ने गुरुवार रात सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे की चपेट में आए 2 बच्चे समेत 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नंद नगरी के अशोक नगर फ्लाई ओवर ब्रिज के पास की है। जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुस्साए लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की। इतने में ही कुछ लोगों ने बस को आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन सही समय पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर वहां से भाग गए। बाद में उन्‍होंने नंद नगरी थाने में सरेंडर कर दिया। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER